होंडा की बिक्री ने भरी उड़ान! नवंबर में 25% का बंपर ग्रोथ, एक्सपोर्ट 44% बढ़ा; सड़क सुरक्षा और कौशल विकास पर खास फोकस
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने नवंबर 2025 में 5,33,645 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है. HIF ने बेंगलुरु में दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास केंद्र शुरू किया और युवा एथलीटों के लिए खेल प्रतिभा सहायता कार्यक्रम भी लॉन्च किया.





