इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान में 1500 से अधिक भारतीय छात्र फंसे, भेजा जा रहा क़ोम,
भारत ने इजरायली बमबारी से प्रभावित शहरों में फंसे अपने देश के छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए ईरान से अनुरोध किया था. जिसके जवाब में तेहरान ने कहा कि हालांकि ईरान के ऊपर हवाई क्षेत्र बंद है, लेकिन भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी भूमि सीमाएं खुली हैं.





