Bharat Express DD Free Dish

India Express report

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। ब्यौहारी विकासखंड के जन शिक्षा केंद्र तिखवा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय डबरौहा में कक्षा समय के दौरान शिक्षक सोते और शिक्षिका मोबाइल चलाते नजर आए। जिस वक्त बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए, उस समय लापरवाही खुलकर सामने आई। स्कूल में केवल दो ही शिक्षक पदस्थ हैं और दोनों के इस रवैये से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मामले ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।