अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है. शनिवार को जनकपुर और सोमवार को अयोध्या से चलने वाली इस ट्रेन से रामायण सर्किट और भारत-नेपाल पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.





