Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India news update

'तोका बंद कइके डंडा से मारब, नहीं सुधर जा', Mirzapur में जल निगम के अधिकारियों पर भड़के BJP MLA उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा जल जीवन मिशन की खामियों को लेकर अधिकारियों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में नल तो लगाए गए हैं, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही। मौके पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों से जवाब मांगा और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है, जहां कुछ लोग विधायक के रवैये का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उनकी भाषा पर सवाल उठा रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में सेना का एक कैस्पर डोडा के भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है. इसी बीच जा रहा सेना का कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है. जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है.एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से गाड़ी सड़क से फिसल गई.

भारत के विदेश मंत्री एस-जयशंकर खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बांग्लादेश पहुंचे हैं. वैसे तो एस जयशंकर का ये विजिट सांत्वना के लिए औपचारिक है, लेकिन चुनाव के बीच खालिदा जिया के लिए इस समय में एस जयशंकर का ढाका जाना कई मायनों में अहम माना जा रहा है. जयशंकर ऐसे समय में ढाका जा रहे हैं, जब बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्तों की कड़वाहट चरम पर है. पिछले एक महीने में दोनों देशों ने एक दूसरे के राजदूत को 2-2 बार तलब किया गया है.