Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India Politics

लोकसभा में वंदे मातरम् को लेकर बड़ी चर्चा की शुरुआत हुई, जिसकी अगुवाई स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम ने वंदे मातरम् को राष्ट्र का गौरव बताया और विपक्ष पर इस गीत के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। इसी बीच भारत एक्सप्रेस संवाददाता कोमल शर्मा ने युवा पीढ़ी से खास बातचीत की और जाना कि आज के युवाओं की नजर में वंदे मातरम् विवाद की असली तस्वीर क्या है।

प्रधानमंत्री ऑफिस से लेकर देशभर के राजभवनों के नाम बदले जाने के फैसले पर बिहार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे स्वागत योग्य कदम बताया है। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को ‘प्रधान सेवक’ मानते हैं, यही कारण है कि उनके हर निर्णय में जनता सर्वोपरि रहती है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनता के प्रति जवाबदेही की भावना और मजबूत होगी। मंत्री ने इस कदम को “जनता-केन्द्रित शासन” की दिशा में बड़ा सुधार बताया...

केंद्र सरकार संसद में तीन बड़े विधेयक पेश करने जा रही है. इन विधेयकों से प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री गंभीर अपराध में गिरफ्तार होने पर अपने पद से हटेंगे.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर धार्मिक मुद्दों को लेकर जोरदार हमला बोला है.

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की और सरकार को हर कार्रवाई में समर्थन देने का वादा किया. खड़गे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर हम सब एक हैं.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर रॉबर्ट वाड्रा के बयान— "धर्म पूछकर हत्या...क्‍योंकि देश में मुसलमान असुरक्षित हैं"— पर बवाल मचा. भाजपा ने माफी की मांग की, पीड़ितों के परिजनों ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

मुरादाबाद में कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने राहुल गांधी और संजय राउत पर देश तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया.