Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

धूम 4 में नजर आएंगे रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा नहीं दोहराएंगे अपनी भूमिकाएं

यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनेगी. धूम फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2004 में हुई थी और इसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

रणबीर कपूर

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ‘धूम 4’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म YRF (यशराज फिल्म्स) के बैनर तले आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में प्री-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश कर चुकी है. धूम फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2004 में हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म ने एक्शन शैली में नई कहानियों को पेश किया, जिसमें जॉन ने एक ग्रे किरदार निभाया था.

ऋतिक और आमिर के बाद अब रणबीर की बारी

2006 में ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन के शामिल होने से फिल्म की लोकप्रियता बढ़ गई थी. इसके बाद 2013 में आमिर खान ‘धूम 3’ में नजर आए, जिसने इस फ्रैंचाइज़ी को और बड़ा कर दिया. अब ‘धूम 4’ की कास्टिंग को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, और आखिरकार रणबीर कपूर का नाम सामने आया है.

फ्रेंचाइजी का होगा रीबूट

एक सूत्र ने बताया कि आदित्य चोपड़ा इस फ्रैंचाइज़ी को नए दर्शकों के लिए रीबूट करने की योजना बना रहे हैं. वह निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी, और उन्होंने इसमें गहरी दिलचस्पी दिखाई है. आदित्य चोपड़ा का मानना है कि रणबीर धूम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सही विकल्प हैं.

रणबीर कपूर निभाएंगे विलेन की भूमिका

सूत्र के अनुसार, रणबीर कपूर फिल्म में मेन विलेन की भूमिका निभाएंगे. यह पूरी तरह से एक नया रीबूट होगा, जिसमें पिछली फिल्मों के कोई भी मूल अभिनेता नहीं होंगे. फिल्म में पुलिस की जोड़ी के रूप में दो युवा पीढ़ी के प्रमुख अभिनेता शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- तारक मेहता फेम ‘सोनू’ ने मेकर्स पर टॉर्चर करने और करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप, बोलीं-शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

धूम 4 होगी सबसे बड़ी फिल्म

सूत्रों के अनुसार, धूम 4 न केवल धूम फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन फिल्म होगी. अभी कास्टिंग पर काम चल रहा है, और जल्द ही फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है. रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital