Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Indian Parliament News

Parliament Monsoon Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के मानसून सत्र 2026 को मंजूरी दे दी है. यह सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा.

महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे पर कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को ‘गिरगिट’ बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी समय-समय पर अपना रुख बदलती रही है। मायावती ने SC, ST और OBC वर्गों के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इन वर्गों को अब भी पूरा न्याय नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में न आएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'कब्र खोदने' वाले बयान पर संसद में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. संसद के भीतर उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब कांग्रेस की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगाए गए नारे मुद्दा बन गए। इन नारों पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कड़ा ऐतराज जताया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।