Parliament Monsoon Session: केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के मानसून सत्र 2026 को बुलाने की मंजूरी दे दी है. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की.
कब से कब तक चलेगा सत्र?
रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा. उन्होंने कहा कि यह सत्र राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर बहस और निर्णय का अहम मंच बनेगा. सरकार की उम्मीद है कि दोनों सदनों में जनहित और राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा होगी.
On the recommendation of the Govt of India, Hon’ble President, Smt. Droupadi Murmu ji has approved the summoning of both the Houses of Parliament for the Monsoon Session 2026.
The Session will commence on 20 July, 2026 and continue till 13 August, 2026 for meaningful debate,… pic.twitter.com/TaEYH4F1cK— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 4, 2026
सरकार और विपक्ष की तैयारी
इस सत्र में सरकार कई अहम विधेयक और नीतिगत प्रस्ताव पेश कर सकती है. दूसरी ओर विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, सुरक्षा और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. ऐसे में यह सत्र राजनीतिक और विधायी दृष्टि से खास माना जा रहा है.
तीखी बहस की संभावना
सत्र के दौरान विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विधायी कार्यों के साथ-साथ कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है. राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता की निगाहें इस सत्र पर टिकी रहेंगी.
ये भी पढ़ें-‘पहले दिन से ‘खेल’ चल रहा था’, चंदा घोटाले पर बृजभूषण सिंह का बम, कहा- मंदिर में गड़बड़ी थी तभी रखी दूरी
पिछला विशेष सत्र
इससे पहले अप्रैल 2026 में संसद का विशेष सत्र हुआ था. उस दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था, लेकिन लोकसभा में आवश्यक समर्थन न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका. अब मानसून सत्र में सरकार की प्राथमिकताओं और विपक्ष के रुख पर सबकी नजर रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
