आरती साहा: हिंदुस्तानी जलपरी के नाम से मशहूर वो तैराक जिसने 18 वर्ष की उम्र में 16 घंटे तैरकर पार किया था इंग्लिश चैनल
तैराकों के लिए आरती किसी प्रेरणा से कम नहीं. उनका जन्म 24 सितंबर 1940 को एक सामान्य मध्यम परिवार में हुआ था. वे भारत तथा एशिया की ऐसी पहली महिला तैराक थीं, जिसने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था.







