पीएम मोदी ने विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के युवाओं से की मुलाकात, किया उत्साहवर्धन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई में आयोजित 'विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026' में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के युवाओं से नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की, जहां प्रधानमंत्री ने उनका अभिनंदन और उत्साहवर्धन किया.





