Bharat Express DD Free Dish

inflation budget india

आने वाले केंद्रीय बजट को लेकर जनता में कई तरह की उम्मीदें हैं। आम आदमी को महंगाई से राहत, रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम कम होने और टैक्स में छूट की आस है। मध्यम वर्ग चाहता है कि आयकर सीमा बढ़े और बचत पर ज्यादा लाभ मिले। युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्टार्टअप्स के लिए बेहतर प्रावधान की उम्मीद है। वहीं महिलाएं रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और स्वास्थ्य सुविधाओं को सस्ता करने की मांग कर रही हैं। किसान वर्ग को फसल के सही दाम और सब्सिडी बढ़ने की आशा है। भारत एक्सप्रेस पर जनता ने बजट को लेकर अपनी उम्मीदें खुलकर रखीं। अब देखना होगा कि यह बजट जनता की इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।