Bharat Express DD Free Dish

Iran Israel conflict 2025

ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग भीषण रूप लेती जा रही है. अमेरिका की इस जंग में एंट्री हो चुकी है. इस बीच भारत अपने नागरिकों को लगातार ईरान से विशेष विमानों के जरिये निकाल रहा है. आज ईरान से विशेष विमान के जरिए 311 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया गया. ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 7 फ्लाइट ईरान से भारत आ चुकी हैं.

आज हम बात करेंगे एक बहुत ही गंभीर और ग्लोबल मुद्दे पर – ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) को बंद करने का फैसला किया है. इस फैसले का असर सिर्फ इज़राइल या ईरान पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. खासकर भारत जैसे देशों के लिए यह बड़ा चिंता का विषय बन सकता है.

सोशल मीडिया पर रविवार को अचानक एक खबर वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया है. कहा गया कि यह हमला ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के तहत किया गया, और अमेरिकी लड़ाकू विमान भारत की हवाई सीमा से गुजरे. सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले PIB Fact Check ने इस वायरल दावे को फर्जी बताया है.

इजरायल ने शुक्रवार को तड़के ईरानी क्षेत्र पर कई हमले किए, जिसमें परमाणु और मिसाइल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, जिसमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए.

डिकार्लो ने कहा, "ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम की शांतिपूर्ण प्रकृति को सुनिश्चित करने के लिए वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण समाधान सबसे अच्छा विचार है।"