Bharat Express DD Free Dish

ISKCON

अडानी समूह और इस्कॉन (ISKCON) ने इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है. महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जाएगी.

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक नेता की शिकायत के आधार पर अक्टूबर चिन्मय कृष्ण दास और 18 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उन पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था.

हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता और सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास के वकील रामेन रॉय पर जानलेवा हमला हुआ है. कट्टरपंथियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. इस घटना की जानकारी ISKCON कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने दी है.

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर राज्यसभा में स्थगन नोटिस देकर चर्चा की मांग की है.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्‍म के विरोध में आज इस्कॉन मंदिरों में कीर्तन किए गए. नाराजगी व्यक्त करते हुए साधु-संतों ने कहा कि भारत सरकार ढाका-चटगांव की घटनाओं पर तत्‍काल वहां हस्‍तक्षेप करे, हिंदू संतों की गिरफ्तारियां रुकवाए.

Bangladesh News: बांग्लादेश में दो और हिंदू संतों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने इस बारे में मीडिया को बताया. लगातार हो रहे हमलों से हिंदू अनुयायी घबराए हुए हैं.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश प्रशासन द्वारा चिन्मय कृष्ण की गिरफ्तारी को कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना बताया है. विहिप ने कहा कि विश्व समुदाय इन सब घटनाओं को संज्ञान में ले.

इस्कॉन के एक पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद देश में विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी है. चिन्मय कृ​ष्ण को बीते 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.

रिपोर्ट से पता चला है कि बांग्लादेश के कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों को खातों से एक महीने के लिए सभी लेन-देन को निलंबित करने का सरकारी निर्देश भेजा गया है.

Bangladesh ISKCON: बांग्लादेश के शिबचर स्थित एक इस्कॉन सेंटर को कुछ लोगों ने जबरन बंद करा दिया. यह कथित घटनाक्रम बांग्लादेश में इस्कॉन पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है.