Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर इस्कान में चांदी के 108 कलश से महाभिषेक, 15 अगस्त से मुहूर्त शुरू
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 इस बार 16 अगस्त को मनाई जाएगी. ज्योतिर्विदों के अनुसार अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे से 16 अगस्त की रात 10:29 बजे तक रहेगी, जबकि रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को रहेगा. इस्कान मंदिर में 108 चांदी कलश से महाभिषेक, 56 भोग और महाआरती का आयोजन होगा.
कहाँ और कब होगा भव्य जन्माष्टमी उत्सव? जानें मंदिरों का शेड्यूल
इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भ्रम है कि यह 16 अगस्त को मनाई जाएगी या 17 अगस्त को. मथुरा और काशी के पंचांग के अनुसार 16 अगस्त को ही जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होगा.





