विलय की चर्चाओं के बीच अमित जोगी की बड़ी हुंकार, लॉन्च की ‘जोगी कांग्रेस 2.0’; क्या बदल पाएगी सूबे की सियासत?
छत्तीसगढ़ में अमित जोगी ने "जोगी कांग्रेस 2.0" के जरिए जनता कांग्रेस को नए सिरे से सक्रिय करने की शुरुआत की है. युवा नेतृत्व और नई रणनीति के साथ पार्टी अपनी खोई हुई राजनीतिक पहचान वापस पाने की कोशिश में जुटी है.





