अब गांव का बच्चा भी बनेगा डॉक्टर-इंजीनियर! इस गांव में सरकार ने चलाई एक खास पहल; स्कूल में होगी JEE-NEET की तैयारी
बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार अब हर ब्लॉक में 'आदर्श माध्यमिक विद्यालय' शुरू कर रही है, जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कोचिंग दी जाएगी. इससे ग्रामीण इलाकों के मेधावी छात्रों को अब महंगे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.





