Munich Security Conference: विदेश मंत्री जयशंकर ने पूर्व नाटो प्रमुख से की मुलाकात, वैश्विक सुरक्षा पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार (15 फरवरी) को जर्मनी में 61वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSS) के मौके पर कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं. इनमें नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के पूर्व महासचिव का पद संभाल चुके जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ मीटिंग शामिल थी.





