Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Munich Security Conference: विदेश मंत्री जयशंकर ने पूर्व नाटो प्रमुख से की मुलाकात, वैश्विक सुरक्षा पर की चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार (15 फरवरी) को जर्मनी में 61वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSS) के मौके पर कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं. इनमें नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के पूर्व महासचिव का पद संभाल चुके जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ मीटिंग शामिल थी.

नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग और विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार (15 फरवरी) को जर्मनी में 61वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) के मौके पर कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं. इनमें नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के पूर्व महासचिव का पद संभाल चुके जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ मीटिंग शामिल थी. विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज दिन की शुरुआत नॉर्वे के वित्त मंत्री और म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के इनकमिंग चेयर जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ बैठक से हुई. वैश्विक सुरक्षा ढांचे पर उपयोगी बातचीत हुई.”

जेन्स स्टोलटेनबर्ग अब नॉर्वे के वित्त मंत्री का पद संभाल रहे हैं. पिछले नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान रियो डी जेनेरियो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात की थी. इस साल नॉर्वे, तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, जिससे नॉर्डिक देशों के साथ भारत के संबंध के एक नए चरण में प्रवेश कर सकते हैं.

कई देशों के मंत्रियों के साथ मुलाकात

दिन की अपनी दूसरी बैठक में विदेश मंत्री ने अर्जेंटीना के विदेश और व्यापार मंत्री गेरार्डो वर्थीन से मुलाकात की. बातचीत वैश्विक मामलों पर दृष्टिकोण साझा करने के अलावा व्यापार और निवेश में अधिक विस्तार पर केंद्रित रही. इसके बाद जयशंकर ने डेनमार्क के राजनेता लार्स लोके रासमुसेन के साथ अपनी बैठक के दौरान ‘यूरोपीय सुरक्षा की जटिल चुनौतियों’ पर चर्चा की, जो 2022 से देश के विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत हैं.

नई दिल्ली और बुखारेस्ट के बीच व्यापार, संपर्क और गतिशीलता संबंधों को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर विदेश मंत्री और रोमानिया के विदेश मंत्री एमिल हुरेजेनु के बीच चर्चा हुई. विदेश मंत्री जयशंकर ने शनिवार को फेडरल चांसलर और ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग के साथ बैठक की.

शेलेनबर्ग ने बैठक के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “मेरे प्रिय सहयोगी डॉ. एस. जयशंकर से मिलना और वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने के तरीकों पर चर्चा करना हमेशा खुशी की बात होती है. ऑस्ट्रियाई-भारतीय संबंधों को अब तक के उच्चतम स्तर पर देखकर गर्व होता है!”


ये भी पढ़ें: अमेरिकी मीडिया CNN ने ट्रंप से व्यापार वार्ता संभालने के बाद पीएम मोदी की सराहना की


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital