Bharat Express DD Free Dish

Jharkhand Foundation Day

झारखंड राज्य की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस 'रजत जयंती' के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना. यह प्रदेश शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है.