प्राकृतिक वैभव, गौरवशाली इतिहास और अनूठी जनजातीय संस्कृति की पावन भूमि झारखंड के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. अपने इस खास संदेश में गृह मंत्री ने राज्य के महान जननायकों के बलिदान को याद किया है और बाबा वैद्यनाथ से प्रदेश की खुशहाली की कामना की है.
महान जननायकों की वीरता और बलिदान की भूमि
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि झारखंड की यह पावन धरती भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू जैसे महान जननायकों की असीम वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की गौरवशाली विरासत को संजोए हुए है, जिस पर पूरे देश को गर्व है.
संस्कृति और सामर्थ्य से समृद्ध प्रदेश
अमित शाह ने झारखंड की सांस्कृतिक विशिष्टता का जिक्र करते हुए कहा कि जनजातीय संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सामर्थ्य से लबरेज यह प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है. राज्य की यह विविधता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.
बाबा वैद्यनाथ से विकास और आत्मनिर्भरता की कामना
अपने संदेश के अंत में गृह मंत्री अमित शाह ने देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग का स्मरण करते हुए लिखा कि वे बाबा वैद्यनाथ से यही कामना करते हैं कि यह प्रदेश विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छुए तथा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
