जयपुर JJM घोटाला: ‘चयनात्मक कार्रवाई’ पर भड़के पूर्व ACS सुबोध अग्रवाल, FIR को बताया दुर्भावनापूर्ण
Rajasthan JJM Scam Case: राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) टेंडर घोटाले में सियासी और प्रशासनिक घमासान तेज हो गया है. पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (PHED) सुबोध अग्रवाल ने अपने खिलाफ दर्ज एसीबी एफआईआर को मनमाना और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसे चयनात्मक कार्रवाई करार दिया है.





