Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Kamla Persad-Bissessar

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधान मंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर की जड़ें बिहार के बक्सर जिले के भेलूपुर गांव में हैं। उनके परदादा राम लखन मिश्रा 1889 में एक गिरमिटिया मजदूर के रूप में प्रवास पर आये थे, और फिर वो वहीं के होकर रह गए. इसके अलावा आपको बता दें कि जब कमला प्रसाद-बिसेसर 2012 में पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधान मंत्री बनी थी तब वे यहां अपने परिजनों से मिलने आईं थीं।उन्होंने रिश्तेदारों को गले लगाते हुए कहा: "बिहार मेरे डीएनए में है।" ऐसे में भारत एकस्प्रैस के संवाददाता प्रशांत राय कमला प्रसाद बिसेसर के पैतृक गांव भेलूपुर पहुंचे है. देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को त्रिनिदाद और टोबैगो की नई प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. बिसेसर की ऐतिहासिक वापसी और भारत-त्रिनिदाद संबंधों पर एक विशेष रिपोर्ट