मकोका के तहत गिरफ्तार AAP नेता नरेश बालियान को कोर्ट से राहत, हफ्ते में 5 मिनट परिवार से बातचीत की इजाजत
MCOCA Case Delhi: AAP के पूर्व विधायक नरेश बालियान को राऊज एवेन्यू कोर्ट से आंशिक राहत मिली है. मकोका के तहत गिरफ्तार बालियान को कोर्ट ने सप्ताह में पांच मिनट ई-मुलाकात और टेलीफोन से परिजनों से बात करने की अनुमति दी है.





