Urdu Conclave 2026

मंगेतर का मर्डर कर भी नहीं बदला तेवर, पुलिस के सामने अश्लील इशारे करती दिखी सिया गोयल

पुणे में अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी 20 वर्षीय सिया गोयल ने पुलिस जांच के दौरान कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. पुलिस उसे लुल्लानगर में उस जगह ले गई थी जहां उसने और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने की रिहर्सल की थी.

Pune Murder Case, Siya Goyal, Ketan Agarwal

Pune Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पुलिस कस्टडी में मौजूद मुख्य आरोपी सिया गोयल के तेवर अभी भी ठंडे नहीं पड़े हैं. गुरुवार को जब पुणे ग्रामीण पुलिस उसे तफ्तीश के लिए उसके मार्केट यार्ड स्थित घर ले गई तो उसने वहां मौजूद लोगों और कैमरों के सामने अश्लील इशारे किए और बीच की उंगली दिखाई. सिया की इस बदतमीजी को देखकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान पुलिस ने उसके घर से वो कपड़े बरामद कर लिए हैं जो उसने मर्डर वाले दिन पहने थे.

मर्डर से पहले की थी धक्का देने की ‘रिहर्सल’

पुणे पुलिस की जांच में जो सबसे सनसनीखेज खुलासा हुआ है. वो ये कि केतन को रास्ते से हटाने के लिए बाकायदा एक ‘मर्डर रिहर्सल’ की गई थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार सुबह पुलिस सिया को लुल्लानगर के पास एक क्लब के पास मौजूद पहाड़ी नुमा जगह पर लेकर गई.

यही वो जगह है जहां मई के महीने में सिया गोयल और उसके प्रेमी और सह-आरोपी चेतन चौधरी ने केतन को लोहगढ़ किले की खाई में धकेलने की प्रैक्टिस की थी. सिया ने खुद पुलिस के सामने उस जगह की पहचान की जहां उन्होंने यह खौफनाक रिहर्सल की थी. पुलिस अब डिजिटल और टेक्निकल डेटा खंगालकर उस रिहर्सल की सही तारीख का पता लगा रही है.

अब पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस ने अब आरोपियों का पॉलीग्राफ यानी झूठ पकड़ने वाला टेस्ट कराने की तैयारी कर ली है. इसके लिए वडगाँव मावल कोर्ट में अर्जी दी गई है. कानूनी नियमों के मुताबिक कोर्ट पहले दोनों आरोपियों को नोटिस जारी कर उनकी सहमति दर्ज करेगा जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

ये भी पढे़ं- श्रीगंगानगर दरिंदगी मामला: 13 साल की मासूम से होटलों में सामूहिक दुष्कर्म, 12 गिरफ्तार, आरोपियों के होटलों पर चला बुलडोजर

नवंबर में होने वाली थी शादी

बता दें कि केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी. लेकिन सिया और चेतन चौधरी एक-दूसरे से प्यार करते थे और केतन उनकी लव लाइफ के बीच का सबसे बड़ा रोड़ा बन चुका था. इसी कांटे को हटाने के लिए दोनों ने मिलकर 18 जून को केतन को लोहगढ़ किले की ऊंची चोटी से नीचे खाई में धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल सिया और चेतन 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस उनसे मर्डर से जुड़े हर राज उगलवाने में जुटी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read