KIIT हॉस्टल में नेपाली छात्रा की मौत का मामला गरमाया, ओडिशा सरकार ने गठित की हाई लेवल कमेटी
ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. ओडिशा सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई-लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है.





