Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

KIIT हॉस्टल में नेपाली छात्रा की मौत का मामला गरमाया, ओडिशा सरकार ने गठित की हाई लेवल कमेटी

ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. ओडिशा सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई-लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है.

KIIT Student Death Case

KIIT Student Death Case: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के दखल के बाद नेपाली दूतावास, ओडिशा सरकार और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ओडिशा सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई-लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है. इसमें होम डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी को शामिल किया गया है. यह कमेटी छात्रा की मौत और प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच करेगी. सरकार ने कहा है कि इस मामले में पहले से ही जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मृतक छात्रा प्रकृति लमसाल के चचेरे भाई सिद्धांत सिग्दल की शिकायत पर भुवनेश्वर के इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आदविक श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

इसके अलावा, केआईआईटी के सिक्योरिटी गार्ड रमाकांत नायक (45) और जोगेंद्र बेहरा पर भी बीएनएस की धारा 126 (2)/296/115(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है.

केआईआईटी अधिकारी ने मांगी माफी

केआईआईटी हॉस्टल के एक अधिकारी ने छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान नेपाल को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा, “मेरा इरादा किसी को अपमानित करने का नहीं था. अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे खेद है.”

इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक स्वतंत्र संगठन बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसा संगठन होना चाहिए जो जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा कर सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital