आशिर्वाद की जगह बंदूक की गोली: नहीं मिला मनमाना नेग तो किन्नरों ने दूल्हे के भाई को कर दिया ढे़र
यूपी के बदायूं में नेग के पैसों को लेकर हुए विवाद में किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी. पीड़ित पक्ष 2100 रुपये दे रहा था जबकि किन्नर 21 हजार की मांग पर अड़े थे. मालमे में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.





