Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

KKR Mustafizur Rahman

बांग्लादेश प्रीमियर लीग को लेकर इन दिनों एक नया विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारतीय क्रिकेट presenter Riddhima Pathak को BPL के प्रेजेंटेशन पैनल से बाहर कर दिया गया है। बताया गया कि उन्हें ढाका लीग को कवर करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बांग्लादेश पहुंचने से पहले ही उन्हें हटा दिया गया। इन खबरों के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

मार्च में होने वाले आईपीएल से पहले देश का माहौल बहुत ही गर्म है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा है, तब से टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं. नेताओं से लेकर धर्मगुरुओं तक, वह हर किसी के निशाने पर हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने को लेकर शाहरुख खान का ऐसा करना किसी को भी रास नहीं आ रहा है.हर कोई उनको जमकर खरी खोटी सुना रहा है... शाहरुख खान को पर तीखी बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है. मामले पर सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने चिंता जताई थी. जिसके बाद विवाद और तेज हो गया. अब धरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर दिए बयान को लेकर देवकीनंदन ठाकुर को सपोर्ट किया है. सोशल मीडिया पर भी लोग देवकीनंदन ठाकुर के सपोर्ट में उतर आए हैं. बता दें कि कथावाचक देवकीवनंदन ठाकुर ने कहा था कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो केकेआर को इसके लिए बाहर करना पड़ेगा, नहीं तो लोगों द्वारा टीम का बहिष्कार किया जाएगा. उनके इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया है.