भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 1.74 करोड़ का छात्रावास; खंडहर में रहने और खुले में नहाने को मजबूर आदिवासी छात्र
कोरिया के कटघोड़ी स्थित आदिवासी छात्रावास में भ्रष्टाचार का नग्न नाच देखने को मिल रहा है. 1.74 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी छात्र डर के साये में जीने को मजबूर हैं. न छत सुरक्षित है और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं.





