Maha Kumbh: पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, चप्पे चप्पे पर रखी जा रही नजर
रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह ही संगम में पवित्र स्नान किया. इसमें युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संगम पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संगम स्नान के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए.
Maha Kumbh: कुंभ में शंकर महादेवन, कैलाश खेर जैसे देश के कई दिग्गज कलाकार करेंगे परफॉर्म
Maha Kumbh के इस भव्य आयोजन में 16 जनवरी को शंकर महादेवन, रवि, 17 को महेश काले, 18 को पार्वती, 19 को सौनक चट्टोपाध्याय, 20 को श्री रामचंद्र, 21 को आदित्य सारस्वत, 22 को प्रतिभा सिंह बघेल जैसे कई कलाकार शामिल होंगे.
Maha Kumbh: कुंभ में आए श्रद्धालुओं को 1 करोड़ ‘आरती संग्रह’ की प्रतियां नि:शुल्क बांटेगा Adani Group
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं.
CM योगी ने कहा- Maha Kumbh को सभी 13 अखाड़ों का आशीर्वाद प्राप्त, राज्य सरकार सभी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध
महाकुम्भ के सबसे बड़े आकर्षण और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्यागने वाले नाग, बैरागी, उदासीन और अवधूत संतों से मिल कर मुख्यमंत्री ने उनका कुशल-क्षेम पूछा और व्यवस्थाओं का स्वतः निरीक्षण भी किया.
MahaKumbh 2025: महाकुंभ के प्राग ज्योतिषपुर में दिखेगी पूर्वोत्तर के सातों राज्यों की संस्कृति की बहुरंगी झलक
इस बार महाकुंभ में पूर्वोत्तर के राज्यों के सत्रों यानि आश्रमों की व्यापक उपस्थिति और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है.
प्रयागराज महाकुंभ में आगरा के दंपति ने किया बेटी का कन्यादान, साध्वी बनकर निभाएगी धर्म सेवा
प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरू होते ही देशभर से श्रद्धालु संगम में पुण्य अर्जित करने के लिए पहुंचने लगे हैं वहीं एक दंपत्ति ने अपनी बेटी का दान कर दिया है.
महाकुम्भ की वेबसाइट पर आए 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा यूजर्स, 6 अक्टूबर को हुई थी लॉन्चिंग
महाकुम्भ की वेबसाइट को हैंडल कर रही टेक्निकल टीम के प्रतिनिधि के अनुसार 4 जनवरी तक के डाटा के अनुसार अब तक 33 लाख 5 हजार 667 यूजर्स वेबसाइट पर आ चुके हैं. ये सभी यूजर्स भारत समेत पूरी दुनिया के 183 देशों से है.
महा कुंभ 2025: ‘नेत्र कुंभ’ बना सकता है सबसे ज्यादा नेत्र जांच का विश्व रिकॉर्ड
नेत्र कुंभ की शुरुआत से अब तक करीब 5 लाख से अधिक लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है. आयोजकों का कहना है कि कुंभ मेले के समापन तक यह संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है.
महाकुम्भ में पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाजिरी अब डिजिटल, समय की बचत के साथ रिकॉर्ड मेंटेन आसान
पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाजिरी महाकुम्भ में डिजिटल हाजिरी हो गई है. प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस कर्मियों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक तरीके से दर्ज हो रही है.
Maha Kumbh 2025: नववर्ष के उपलक्ष्य में मेला प्राधिकरण ने आयोजित किया स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज
स्वच्छ महाकुंभ अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मेला प्राधिकरण द्वारा नववर्ष के अवसर पर सेक्टर 03 और 04 में आयोजित किया गया.







