Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kumbh 2025

Maha Kumbh के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में ही लगभग 3 लाख नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है, जिसमें ड्राइवर, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधक, कूरियर कर्मी और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं.

सीएम योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाकुम्भ का आयोजन जिसके लिए प्रयागराज जाना जाता है, पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है.  महाकुम्भ के लिए प्रधानमंत्री जी ने जो विजन दिया है उसको स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए सभी लोग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं.

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में 1500 से अधिक नागा संन्यासियों ने जूना अखाड़े में दीक्षा संस्कार लिया. 5 हजार से अधिक नागा संन्यासी अखाड़ों में शामिल होंगे, जो सनातन धर्म की शक्ति को बढ़ाएंगे.

प्रमुख महानगरों से प्रयागराज और आसपास के हवाई अड्डों के लिए एकतरफा फ्लाईट किराया 30 दिन पहले बुक करने पर औसतन 7,000-10,000 रुपये के बीच है. हालांकि, भोपाल-प्रयागराज जैसे कुछ मार्गों पर, पीक डिमांड और सीमित उड़ान उपलब्धता के कारण किराया एकतरफा 17,000 रुपये तक बढ़ गया है.

संगम तट पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं. हर उम्र के लोग, साधु-संत, और नागा साधु अपने पारंपरिक भेषभूषा में यहां पहुंचे. मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और गंगा आरती ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. 

बाबा मोक्षपुरी (Baba Mokshpuri) कहते हैं, "मैं भी कभी साधारण व्यक्ति था. परिवार और पत्नी के साथ समय बिताना और घूमना मुझे पसंद था. सेना में भी शामिल हुआ. लेकिन एक समय ऐसा आया जब मैंने महसूस किया कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है. तभी मैंने मोक्ष की तलाश में इस अनंत यात्रा की शुरुआत की."

Maha Kumbh में साउथ कोरिया से आए यू-ट्यूबर दल कुंभ के विभिन्न शॉट्स को अपने कैमरे से कैप्चर करते दिखे तो जापान से आए पर्यटक महाकुंभ में अपार जनसैलाब को देखकर स्थानीय गाइडों से जानकारी लेते दिखे.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने गंगा और यमुना नदी में विशेष फ्लोटिंग पुलिस चौकी (पानी पर तैरने वाली पुलिस चौकी) का निर्माण किया गया है. यह चौकी Maha Kumbh में आए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. 

सिंचाई विभाग की यांत्रिक शाखा बैराज यंत्रिक खंड अनुरक्षण वाराणसी ने दिन रात एक करके संगम त्रिवेणी पर 2 हेक्टेयर से ज्यादा एरिया को विस्तार दिया है, जिसके चलते अब यहां अमृत स्नान पर भी हर घंटे दो लाख श्रद्धालु सुगमता के साथ स्नान कर सकेंगे.

अडानी समूह और इस्कॉन (ISKCON) ने इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है. महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जाएगी.