Bharat Express DD Free Dish

Land for job scam

लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा, जिसमें सीबीआई की ओर से दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाएगा. इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं.

इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी है. इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल है.

लैंड फॉर जॉब के मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि वह पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से जुड़े नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्राधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी का इंतजार कर रही है.

इससे पहले ईडी ने जो पहली चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती यादव, हेमा यादव और अमित कात्याल का नाम शामिल है.

न्यायाधीश ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ धनशोधन का आरोप है. उसके तथ्य व लेन-देन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

Land for Jobs Scam: लैंड फाॅर जाॅब्स स्कैम मामले में आज लालू यादव ईडी के सामने पेश हुए. हालांकि उनके बेटे तेजस्वी यादव को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं आए.

बिहार में जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने लालू यादव परिवार के करीबी अमित कत्याल को गिरफ्तार किया है. अमित कात्याल एक बिजनेसमैन हैं.

नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत मिल गई है। इन लोगों को 50-50 हजार को निजी मुचलके पर जमानत मिली है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं.

यह मामला लालू प्रसाद यादव के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान लालू के परिवार को कथित तौर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है.