लेबनान में बरस रहा इजरायली बारूद, अब तक 2,969 लोगों की मौत, मृतकों में बड़ी संख्या में मासूम बच्चे और महिलाएं शामिल
Israel Lebanon Conflict: इजरायली सेना लेबनान पर लगातार बमबारी कर रही है. अबतक इन हमलों में 2969 लोग मारे जा चुके हैं. इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और औरतें शामिल हैं. इजरायल के अधिकतर हमले दक्षिण लेबनान में हुए हैं. जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों के जनजीवन पर बेहद ही गंभीर असर पड़ा है.





