Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लोकसभा में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला: ‘अब भारत सबूत नहीं, ताबूत भेजेगा’

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवादियों को अब डोज़ियर नहीं, ताबूत भेजेगा.

अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जारी चर्चा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हमेशा आतंकवाद को करारा जवाब देगा. अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा शांति का हाथ बढ़ाया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद का रास्ता चुना.

2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो उस दौरान उन्हें भी न्योता दिया था. इसके बाद पीएम मोदी ने लाहौर की यात्रा भी की. मगर, बदले में बार-बार आतंकी हमले मिले. 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, उसका उल्लेख यहां बोलने वाले किसी भी विपक्षी सांसद नहीं किया. एक ने भी खड़े होकर यह नहीं कहा कि इस आतंकी हमले में लोगों से कैसे धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा गया, उनकी पैंट उतारी गई और फिर उन्हें मार दिया गया. सवाल यह है कि विपक्षी सांसदों को ऐसा कहने में क्या तकलीफ थी? जब रक्षा मंत्री भारतीय सेना की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे, तब कोई तालियां नहीं बजीं, कोई मेज नहीं थपथपा रहा था.’

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख का ऐलान

उन्होंने 7 मई को भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘आतंकियों ने हमारी सरकार, हमारी सेना को चुनौती देने का काम किया. पीएम मोदी ने कहा था कि साजिशकर्ताओं को भारत उनकी कल्पना से भी परे सजा देगा. 7 मई को हमने इन दुश्मनों को जवाब देते हुए आतंकी ठिकानों पर अचूक और निर्णायक प्रहार किया. कुछ ही समय में नौ आतंकी ठिकानों पर प्रहार करके हमारी सेना ने जमींदोज करने का काम किया. हमने विश्व को साफ शब्दों में बता दिया कि भविष्य में किसी भी आतंकी हमले को सीधा भारत पर हमला माना जाएगा. ये भारत का आतंकवाद के खिलाफ शंखनाद था. अब भारत डोजियर नहीं, डोज देगा. अब भारत सबूत नहीं, आतंकी आकाओं को ताबूत भेजेगा. यह नया भारत है और आतंकवाद पर यह न्यू नॉर्मल है.’

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारतीय सेना ने रहीम खान एयरबेस पर ऐसा प्रहार किया कि वहां अब बैलगाड़ी चलाने लायक हालात नहीं बचे. भारतीय सेना वहां प्रहार करती है, जहां दर्द बहुत होता है. राहुल गांधी तक यह संदेश जरूर पहुंचा देना. हम पर भरोसा न हो तो पाकिस्तान से जाकर पूछ लें, जिसकी शान में दिन-रात कसीदे पढ़ते रहते हैं.’

भाजपा सांसद ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन्होंने कहा था कि भारत की सेना हमला करती रही और हम बेबस देखते रहे. जो गजवा-ए-हिंद और हजारों जख्म देने की बात करते थे, वे भारतीय सेना का 48 घंटे भी मुकाबला नहीं कर पाए. आप 26/11 के बाद विदेश से परमिशन का इंतजार करते रह गए. हमने किसी परमिशन का इंतजार नहीं किया और घर में घुसकर मारा. हमने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया. वहां चीन, पाकिस्तान और तुर्किए थे और यहां भारतीय सेना अकेले ही तीनों मोर्चों पर भारी पड़ी.’

सोशल मीडिया कार्टूनों पर जताई नाराजगी

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत ने ढाई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी. दो मोर्चों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन इस आधे मोर्चे में एक राहुल गांधी वाली कांग्रेस भी है. सोशल मीडिया पर देखिए, पिछले दो महीनों में राहुल गांधी वाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के खिलाफ घिनौने और अपमानजनक कार्टून बनाए हैं. राहुल गांधी वाली कांग्रेस ने सेना प्रमुख को सड़क छाप गुंडा कहा. राहुल गांधी को पूरे देश और भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए.’


ये भी पढ़े: ‘तो आपने रोका क्यों?’ Operation Sindoor पर चर्चा के दौरान लोकसभा में भिड़े Rajnath Singh और Rahul Gandhi


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital