श्रीलंका आर्मी कमांडर का भारत दौरा, सैन्य सहयोग को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम
श्रीलंका सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो 11-14 जून 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरे का उद्देश्य भारत-श्रीलंका के बीच सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण और क्षेत्रीय सुरक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करना है.





