Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maha Kumbh 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुम्भनगर में डिजिटल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया. उन्होंने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया.

अडानी ग्रुप ने गुरुवार को लोगों की सेवा के उद्देश्य से धार्मिक संस्थान इस्कॉन के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू करने का फैसला किया है.

महाकुंभ की सुरक्षा के लिए 2,750 एआई सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं. 123 वॉच टावर और स्नाइपर तैनात किए गए हैं, जबकि 51 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है.

इस बार महाकुंभ में पूर्वोत्तर के राज्यों के सत्रों यानि आश्रमों की व्यापक उपस्थिति और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है.

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरू होते ही देशभर से श्रद्धालु संगम में पुण्य अर्जित करने के लिए पहुंचने लगे हैं वहीं एक दंपत्ति ने अपनी बेटी का दान कर दिया है.

महाकुम्भ की वेबसाइट को हैंडल कर रही टेक्निकल टीम के प्रतिनिधि के अनुसार 4 जनवरी तक के डाटा के अनुसार अब तक 33 लाख 5 हजार 667 यूजर्स वेबसाइट पर आ चुके हैं. ये सभी यूजर्स भारत समेत पूरी दुनिया के 183 देशों से है.

नेत्र कुंभ की शुरुआत से अब तक करीब 5 लाख से अधिक लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है. आयोजकों का कहना है कि कुंभ मेले के समापन तक यह संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है.

पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाजिरी महाकुम्भ में डिजिटल हाजिरी हो गई है. प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस कर्मियों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक तरीके से दर्ज हो रही है.

प्रयागराज महाकुंभ में एक विवादित पोस्टर लगा है, जिसमें कुख्यात माफिया अतीक अहमद का नाम और उसकी छवि को लेकर एक आपत्तिजनक संदेश दिया गया है.

महाकुंभ भारत का एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्व है, जो हर 12 साल में संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती) के पवित्र संगम स्थल पर आयोजित होता है. इसमें डुबकी लगाना मोक्ष प्राप्ति और पापों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है.