Bharat Express DD Free Dish

Maha Kumbh Mela 2025

किसी भी विवादित ढांचे को मस्जिद नहीं बोलना चाहिए. ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र में ऐरावत घाट पर एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कही.

प्रयागराज की पावन धरती पर शुक्रवार को भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से हुए मेगा कॉन्क्लेव ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ में श्री निर्मल पंचायती अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री और लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने महाकुंभ को लेकर बातचीत की.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में शुक्रवार को भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महाकुंभ की तैयारियों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया.

Mahakumbh: Mahatmya Par Mahamanthan: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में शुक्रवार को भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2013 कुंभ की अव्यवस्था को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क प्रयागराज में आज ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है.

महाकुंभ को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प के अनुरूप प्रयागराज में सभी तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है.

महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा को सुगम बनाने के लिए योगी सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यात्री सुविधाओं में काफी सुधार किया गया है.

प्रयागराज रेल मण्डल ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं.

महाकुंभ मेला में होने वाली तैयारियों में प्रशासन और विभिन्न एजेंसियां पूरी तरह से जुटी हुई हैं. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस बार महाकुंभ मेला की तैयारियां पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित और सुचारू रूप से चल रही हैं.