Urdu Conclave 2026

Maha Kumbh Mela

महाकुम्भ में सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने जो दावे किए थे वो रविवार को आग की घटना के दौरान पूरी तरह खरे उतरे. सेक्टर 19 में लगी आग पर चंद मिनटों में प्रशासन ने काबू पा लिया और एक भी जनहानि नहीं होने दी.

योगी सरकार न सिर्फ बॉलीवुड, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, बल्कि स्कूली बच्चों को भी महाकुम्भ में अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगी.

संगम तट पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं. हर उम्र के लोग, साधु-संत, और नागा साधु अपने पारंपरिक भेषभूषा में यहां पहुंचे. मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और गंगा आरती ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. 

महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान के दिन सोमवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई.

महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं.

महाकुंभ-2025 में लगभग 22 करोड़ रूपये की लागत से श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित लेजर शो एवं एक विशेष लेज़र वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन लाइट और साउंड शो का उद्घाटन किया गया.

अडानी ग्रुप ने गुरुवार को लोगों की सेवा के उद्देश्य से धार्मिक संस्थान इस्कॉन के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू करने का फैसला किया है.

इस बार महाकुंभ में पूर्वोत्तर के राज्यों के सत्रों यानि आश्रमों की व्यापक उपस्थिति और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है.

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरू होते ही देशभर से श्रद्धालु संगम में पुण्य अर्जित करने के लिए पहुंचने लगे हैं वहीं एक दंपत्ति ने अपनी बेटी का दान कर दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं. संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, सुरक्षा बलों की तैनाती, और त्वरित प्रतिक्रिया के साथ साइबर फ्रॉड और अवैध वसूली पर सख्ती की जाएगी.