‘सेवा में निष्ठा ही संसार का श्रेष्ठ पुण्य’ पीएम मोदी ने साझा किया महाभारत का श्लोक, दिया निष्स्वार्थ सेवा का संदेश
PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया गया है. यह श्लोक निःस्वार्थ सेवा, कर्तव्यपरायणता और सदाचार के महत्व को दर्शाता है. यह संदेश देता है कि जब कोई राजा या व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के निरंतर लोक-कल्याण और सेवा कार्यों में लगा रहता है, तो उसे समाज में अपार आदर, मान-सम्मान और अमर कीर्ति प्राप्त होती है.





