‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाकृतियां और हस्तशिल्प भेंट किए. राजस्थान की गोल्डन पिछवाई पेंटिंग से लेकर कश्मीरी पश्मीना, बनारसी सिल्क और गुजरात की रोगन कला तक, इन उपहारों में भारत की सांस्कृतिक विविधता और कारीगरों का हुनर देखने को मिला.







