शाही मस्जिद ईदगाह में कटिया डालकर हो रही थी बिजली चोरी, मामला दर्ज
डिप्टी कलक्टर की अगुवाई में पहुंची टीम ने ईदगाह परिसर की जांच की। बिना कनेक्शन यहां मुख्य लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। विभाग के एसडीओ ने ईदगाह कमेटी के सचिव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईदगाह में चार किलो वाट का लोड था।





