तुर्की की विमानन कंपनी सेलेबी को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कंपनी की याचिका खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने तुर्की की विमानन कंपनी सेलेबी की याचिका को खारिज करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर यह निर्णय लिया था, जिससे कंपनी के भारत में संचालन और हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है.
भारत डिजिटल पायलट लाइसेंस शुरू करने वाला बना दूसरा देश, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा- भविष्य में 20.000 पायलटों की जरूरत
वर्षों से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) स्मार्ट कार्ड प्रारूप में पायलट लाइसेंस जारी करता रहा है, जिसमें 62,000 से अधिक ऐसे लाइसेंस पहले ही वितरित किए जा चुके हैं. अकेले 2024 में औसतन प्रति माह 1,667 कार्ड के साथ लगभग 20,000 पायलटों को प्रिंटेड कार्ड लाइसेंस की आवश्यकता पड़ी.





