Bharat Express DD Free Dish

Ministry of External Affairs

दिल्ली हाईकोर्ट ने सेलिना जेटली की याचिका पर विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया कि रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के लिए कानूनी सहायता सुनिश्चित करे.

Iran protests: ईरान में बिगड़े हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने कड़ी एडवाइजरी जारी की.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के बयान को खारिज करते हुए कहा है कि 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आठ बार बातचीत हुई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय वाणिज्य दूतावास को निर्देश दिया है कि दुबई में हिरासत में लिए गए उनके भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली को कानूनी सहायता से जुड़े सभी विकल्पों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए.

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने चार साल के बेटे के साथ गायब हुई रूसी पत्नी के मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील हैं, क्योंकि यह एक छोटे बच्चे से जुड़ा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियम सख्त कर दिए. यूएस के एच-1बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है.

विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारत के इस रुख पर ज़ोर डाला है कि बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है, क्योंकि दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का जल्द अंत देखना चाहती है.

भारत ने मंगलवार को श्रीलंकाई उच्चायुक्त को तलब किया. नई दिल्ली ने डेल्फट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी जयंत एन. खोब्रागड़े को पोलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कतर में कैद भारतीय नागरिक मुहम्मद कयालवक्कथ बावा के लिए काउंसलर एक्सेस की सुविधा और कानूनी सहायता मुहैया कराने की याचिका पर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को नोटिस जारी किया. बावा को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराकर 12 साल की सजा दी गई थी.