सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जागा NHAI: नेशनल हाईवे के किनारे होंगे साफ, हटेंगे खानें-पीने की जगहें और पार्किंग एरिया
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनएचएआई (NHAI) ने नेशनल हाईवे से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने का मेगा अभियान शुरू किया है. इसके लिए देश भर में 595 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है. हाईवे सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए अवैध ढाबों पर कार्रवाई होगी.





