Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

MP political news

मध्यप्रदेश में लंबे समय से विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस अब दोहरी चुनौती से जूझ रही है — आर्थिक तंगी और संगठनात्मक कमजोरी। पार्टी नेतृत्व मानता है कि मजबूत फंड और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बिना बीजेपी की मजबूत चुनावी मशीनरी का मुकाबला करना मुश्किल है। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक नई रणनीति तैयार की है, जिसके तहत कांग्रेस अब सीधे जनता से आर्थिक सहयोग मांगेगी...

ग्वालियर में रक्षक मोर्चा के नेता अनिल मिश्रा से जुड़े अंबेडकर पोस्टर जलाने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने अनिल मिश्रा को एक लाख रुपये के बांड पर जमानत देने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में FIR दर्ज करना सही था, लेकिन आरोपी को कस्टडी में लेना उचित नहीं था...

ग्वालियर में एक पोस्ट को लेकर एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। अंबेडकर से जुड़े पोस्ट को जलाने के वीडियो के वायरल होने के मामले में रक्षक मोर्चा के नेता अनिल मिश्रा समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जिला कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। अब मामले की अगली सुनवाई कल हाईकोर्ट में होगी। जेल ले जाते समय समर्थकों और वकीलों ने विरोध प्रदर्शन भी किया...