Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MS Dhoni Captain Cool

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं. रेलवे टिकट चेकर से लेकर वर्ल्ड कप विजेता बनने तक का उनका सफर जुनून, मेहनत और शांत स्वभाव की मिसाल है.

क्रिकेट के इतिहास में अगर किसी खिलाड़ी को उसके धैर्य, संयम और ठंडे दिमाग के लिए जाना जाता है, तो वह हैं महेंद्र सिंह धोनी. मैदान पर उनका बर्ताव हमेशा शांत और संतुलित रहता है, चाहे मैच कितना भी तनावपूर्ण क्यों ना हो. इसी स्वभाव के चलते फैंस और क्रिकेट जानकारों ने उन्हें 'कैप्टन कूल' का खिताब दिया.