Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MSME

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश कर दिया है. यह एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है. इसके साथ ही निर्मला सीतारमण देश की ऐसी पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं, जिन्होंने लगातार नौवीं बार बजट पेश किया. अगर बात करें बजट सत्र की तो इसका पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा. सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा और यह सत्र दो अप्रैल को समाप्त हो जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि यह समझौता भारत के बाजारों का विस्तार करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और किसानों, एमएसएमई व सेवा क्षेत्र को यूरोपीय बाजारों से जोड़ेगा.

एनसीसी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को युवाओं के लिए “फ्रीडम टू एस्पायर” बताते हुए इसे मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के लिए गेमचेंजर करार दिया.

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (PMFME) बिहार के शेखपुरा जिले में छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को ऐतिहासिक और देश का पहला महिला नेतृत्व वाला एफटीए बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (ईपीएम) से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा मिलेगा और इससे देश की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

22 सितंबर से GST का नया रूप देखने को मिलेगा जिसे उद्योग जगत ने खुले दिल से सराहा है. GST काउंसिल ने दो नए टैक्स स्लैब 5% और 18% लागू करने का फैसला किया है.

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) ने सोमवार (21 जुलाई) को राज्यसभा को बताया कि उद्यम और उद्यम सहायता पोर्टल के माध्यम से 2014 से अब तक 34 करोड़ से ज़्यादा लोगों को रोजगार मिला है.

भारत का खिलौना उद्योग अब आत्मनिर्भर बनते हुए 153 देशों को निर्यात कर रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टॉय बिज इंटरनेशनल B2B एक्सपो 2025 में बताया कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और नीतिगत समर्थन ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है.

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने मुंबई में बताया कि भारत का एमएसएमई क्षेत्र देश की जीडीपी में 30.1% का योगदान दे रहा है और अब तक 28 करोड़ लोगों को रोजगार दे चुका है. उद्यम और उद्यम सहायता पोर्टलों के माध्यम से करोड़ों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ रहे हैं.