Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mustafizur Rahman IPL

अब बांग्लादेश में IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगाए जाने की बात लगातार जोर पकड़ने लगी है. अगर बांग्लादेश की सरकार ऐसा कदम उठाती है तो वह उन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जहां BCCI की T20 लीग नहीं दिखाई जाती है.

मार्च में होने वाले आईपीएल से पहले देश का माहौल बहुत ही गर्म है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा है, तब से टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं. नेताओं से लेकर धर्मगुरुओं तक, वह हर किसी के निशाने पर हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने को लेकर शाहरुख खान का ऐसा करना किसी को भी रास नहीं आ रहा है.हर कोई उनको जमकर खरी खोटी सुना रहा है... शाहरुख खान को पर तीखी बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है. मामले पर सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने चिंता जताई थी. जिसके बाद विवाद और तेज हो गया. अब धरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर दिए बयान को लेकर देवकीनंदन ठाकुर को सपोर्ट किया है. सोशल मीडिया पर भी लोग देवकीनंदन ठाकुर के सपोर्ट में उतर आए हैं. बता दें कि कथावाचक देवकीवनंदन ठाकुर ने कहा था कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो केकेआर को इसके लिए बाहर करना पड़ेगा, नहीं तो लोगों द्वारा टीम का बहिष्कार किया जाएगा. उनके इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया है.