HPV वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं से PM मोदी ने की बात, बोले- ‘ये अभियान मां-बेटियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी’
आज (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. उन्होंने इसे केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति और माताओं-बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा का अहम कदम बताया.





